Union Budget 2026: बजट भाषण शुरू | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर रही हैं कई बड़े ऐलान

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (01 फरवरी 2026): केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं।

• 15 अगस्त के बाद 350 रिफॉर्म लागू

बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 15 अगस्त के बाद से 350 रिफॉर्म लागू किए गए हैं। पहला कर्तव्य इकोनामिक ग्रोथ को बढ़ावा देना है, 7 सेक्टर में मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित किया जाएगा। और यह MSMEs को बढ़ावा देने वाला बजट होगा इसके साथ ही शहरों में इकोनामिक रीजन का गठन किया जाएगा।

• इकोनॉमिक ग्रोथ के लिए 3 कर्तव्यों पर फोकस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा यह युवा शक्ति को बोल देने वाला बजट है। जिसमें अर्थव्यवस्था की स्थिरता को मजबूत करने के लिए नीतिगत फैसले लिए गए हैं। इकोनामिक ग्रोथ को तेज करने के लिए तीन कर्तव्यों पर खास फोकस किया गया है। पहला मजबूत फाइनेंशियल सिस्टम के निर्माण को प्राथमिकता दी गई है, बजट में AI के जरिए बेहतर गवर्नेंस को संभव बनाने पर जोर दिया गया है। वहीं अनिश्चितताओं के दौर में निर्णायक और ठोस फैसले लेने की प्रतिबद्धता भी दिखाई गई है।

• हमारी सरकार ने एक्शन को चुना

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट में आम आदमी, गरीब और किसानों पर फोकस किया गया है। हमारी सरकार ने Ambivalence की जगह एक्शन को चुना है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।