महरौली में 135 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (31 January 2026): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को महरौली विधानसभा में ₹135 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विकसित दिल्ली का सपना घर, कॉलोनी और विकसित विधानसभा से ही साकार होता है और महरौली उसी दिशा में मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य महरौली की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए उसे 21वीं सदी की आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि विकास की प्रक्रिया में विरासत को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा, बल्कि उसे संजोते हुए भविष्य को और सशक्त बनाया जाएगा। सरकार ऐसे मॉडल पर काम कर रही है, जिसमें परंपरा और आधुनिकता दोनों का संतुलन बना रहे।

सीएम रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने दिल्ली को केवल विज्ञापनों में चमकाया, जबकि महरौली की विरासत, यहां की जरूरतों और नागरिकों की अपेक्षाओं को वर्षों तक नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति सत्ता केंद्रित नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और विकास पर आधारित है और यही फर्क आज जमीन पर दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, शुरू की गई सभी परियोजनाएं स्वच्छता सुनिश्चित करने, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और नागरिकों के जीवन को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने की दिशा में ठोस कदम हैं। इन विकास कार्यों से सड़क, जल निकासी, स्वच्छता और सार्वजनिक सुविधाओं में व्यापक सुधार होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

इस कार्यक्रम में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, महरौली के विधायक गजेंद्र सिंह यादव, पूर्व पार्षद आरती सिंह यादव, क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने सरकार की विकास योजनाओं का स्वागत करते हुए महरौली के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग का भरोसा जताया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।