मौसम का यू-टर्न: दिल्ली में बारिश और सर्दी दोनों की होगी वापसी!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (31 January 2026): राजधानी दिल्ली में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज और कल के लिए बारिश और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, दोनों दिनों की शुरुआत सुबह मध्यम से घने कोहरे के साथ होगी, जबकि शाम के समय गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। इससे राजधानी में ठंड का असर और बढ़ सकता है।

शनिवार को दिल्ली में दिनभर तेज धूप खिली रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम दर्ज किया गया। राजधानी में हवा में नमी का स्तर 83 से 100 प्रतिशत के बीच रहा, जिससे सुबह के समय कोहरा और ज्यादा घना महसूस हुआ।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 31 जनवरी को सुबह घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि शाम के समय तेज हवाओं, आंधी और बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं 1 फरवरी को भी सुबह कोहरा बना रहेगा और शाम के समय एक बार फिर आंधी के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम एजेंसियों के मुताबिक, 2 से 5 फरवरी तक दिल्ली में दिन के समय ठंडक बनी रहेगी। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन बर्फीली हवाएं चल सकती हैं। इन दिनों अधिकतम तापमान लगभग 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। स्काईमेट का कहना है कि 31 जनवरी की आधी रात के बाद हल्की बारिश शुरू हो सकती है, जबकि रविवार को रुक-रुक कर बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।

मौसम में इस बदलाव की वजह पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हुआ वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बताया जा रहा है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी पंजाब के ऊपर चक्रवाती सिस्टम बनने की संभावना है, जिससे दिल्ली और आसपास के इलाकों में कन्वर्जेस जोन बन गया है। इसी कारण अगले 2 से 3 दिनों तक बादल छाए रहने, गरज-चमक और बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, कन्वर्जेस जोन वह स्थिति होती है जब अलग-अलग दिशाओं से आने वाली हवाएं एक जगह मिलती हैं, जिससे हवा ऊपर उठती है और बारिश की परिस्थितियां बनती हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।