National News (30/01/2026): यह मामला केवल एक अपराध नहीं, बल्कि मानवता पर लगा एक गहरा दाग है। जापान में वर्ष 1988-89 के दौरान 17 वर्षीय जुनको फुरता के साथ हुई घटना को देश के सबसे क्रूर अपराधों में गिना जाता है।
25 नवंबर 1988 की शाम टोक्यो में चार किशोरों ने जुनको का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे एक सामान्य से घर की दूसरी मंजिल पर बंदी बनाकर रखा गया। इस घर के निचले हिस्से में लोग रोजमर्रा की जिंदगी जीते रहे, टीवी देखते रहे और खाना बनाते रहे, जबकि ऊपर एक लड़की पर लगातार अत्याचार होते रहे।
जांच में सामने आया कि, घर के बड़े-बुजुर्गों को इस घटना की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने आंखें और कान बंद कर लिए और जिम्मेदारी से बचते रहे।
पुलिस जांच के दौरान यह भी पता चला कि, लगभग 100 लोगों को इस बात की जानकारी थी कि उस कमरे में एक लड़की को बंधक बनाकर रखा गया है। आरोपियों के दोस्त वहां आते-जाते रहे और कई बार उसे प्रताड़ित भी किया गया। इसके बावजूद किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी।
जुनको को 44 दिनों तक अमानवीय यातनाएं दी गईं। उसे जबरन कॉकरोच खाने और अपना पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया। जब वह दर्द से बेहोश हो जाती, तो उसे फिर पीटा जाता ताकि वह होश में आकर पीड़ा महसूस कर सके। उसके पैरों पर तेल डालकर आग लगाई गई ताकि वह भाग न सके।
4 जनवरी 1989 को अत्यधिक यातनाओं के कारण जुनको की मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके शव को एक लोहे के ड्रम में डालकर उसमें कंक्रीट भर दिया और उसे एक औद्योगिक क्षेत्र में फेंक दिया। कई महीनों बाद पुलिस ने उस ड्रम को काटकर शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम में सामने आया कि उसके शरीर का कोई भी हिस्सा सुरक्षित नहीं था।
मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। चूंकि वे नाबालिग थे, इसलिए उन पर जापान के किशोर कानून के तहत मामला चला। मुख्य आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई गई। बाद में सभी आरोपी जेल से रिहा हो गए। उन्होंने अपनी पहचान बदली और सामान्य जीवन जीना शुरू कर दिया।
यह मामला जापान के न्यायिक इतिहास में सबसे चर्चित और विवादित मामलों में से एक माना जाता है, जिसमें अपराध की गंभीरता के बावजूद आरोपियों को सीमित सजा मिली।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।