शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार, विकास शुल्क संशोधन पर UP कैबिनेट की मुहर

टेन न्यूज नेटवर्क

Lucknow / Noida News (29 जनवरी, 2026): प्रदेश के शहरी इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में योगी सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए विकास शुल्क की संशोधित प्रणाली लागू करने और इससे जुड़ी नियमावली में बदलाव को मंजूरी दी गई। इस फैसले का उद्देश्य सड़कों, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, खाली पड़े स्थानों के विकास और अन्य नागरिक सुविधाओं के लिए मजबूत वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराना है।

कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास नियमावली–2014 (संशोधित 2021) में आवश्यक संशोधनों के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है। संशोधित विकास शुल्क प्रणाली के लागू होने से विकास प्राधिकरणों को शहरी विकास परियोजनाओं के लिए स्थायी और प्रभावी फंडिंग मिल सकेगी। इससे न केवल बुनियादी ढांचे के निर्माण और विस्तार को गति मिलेगी, बल्कि शहरी सुविधाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

सरकार का मानना है कि इस निर्णय से सुनियोजित शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा और निर्माण व विकास गतिविधियों में तेजी आने से रोजगार सृजन की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।