बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी: सैन्य परंपरा और भारतीय संगीत का भव्य संगम

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (29 January 2026): दिल्ली के विजय चौक पर आज (29 जनवरी) को गणतंत्र दिवस समारोह के औपचारिक समापन के रूप में भव्य बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहेंगे। हर वर्ष की तरह इस समारोह पर देश-दुनिया की निगाहें टिकी रहेंगी।

बीटिंग रिट्रीट एक सदियों पुरानी सैन्य परंपरा है, जिसकी शुरुआत युद्ध के समय शाम ढलते ही बिगुल बजाकर सैनिकों को लड़ाई रोकने और शिविर में लौटने के संकेत से हुई थी। आज यह परंपरा सैन्य अनुशासन और संगीत के भव्य प्रदर्शन के रूप में निभाई जाती है। विजय चौक पर थलसेना, नौसेना और वायुसेना के संयुक्त बैंड भारतीय धुनों की मनमोहक प्रस्तुतियों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर करेंगे।

इस वर्ष समारोह में एक नई और अनोखी पहल भी देखने को मिलेगी। विजय चौक पर बनाए गए सीटिंग एनक्लोजर को भारतीय वाद्य यंत्रों के नाम दिए गए हैं, जिनमें बांसुरी, डमरू, एकतारा, तबला, वीणा, सितार, शहनाई, संतूर, सरोद, पखावज, नगाड़ा और मृदंगम शामिल हैं। यह पहल भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने और उसे सैन्य परंपरा से जोड़ने का प्रतीक मानी जा रही है।

कार्यक्रम के मद्देनज़र दिल्ली में यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दोपहर 2 बजे से रात 9:30 बजे तक कई प्रमुख मार्ग बंद रहेंगे और अनेक बस रूट डायवर्ट किए जाएंगे। विजय चौक, इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में आम लोगों को आवागमन में असुविधा हो सकती है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देखें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। ट्रैफिक से जुड़ी ताज़ा जानकारी के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के X, फेसबुक, इंस्टाग्राम, आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर 1095 का सहारा लेने की सलाह दी गई है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।