New Delhi News (28 January 2026): दिल्ली सचिवालय में मंगलवार शाम दिल्ली सरकार और CGTMSE के बीच ‘दिल्ली क्रेडिट गारंटी स्कीम’ को लेकर अहम समझौता हुआ। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और CGTMSE के CEO मनीष सिन्हा की मौजूदगी में MoU पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य दिल्ली के MSME और स्टार्टअप सेक्टर को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना और आसान लोन सुविधा उपलब्ध कराना है।
इस योजना के तहत दिल्ली के उद्यमियों को कुल 95 प्रतिशत तक की गारंटी कवरेज दी जाएगी। इसमें 75 से 90 प्रतिशत तक की गारंटी CGTMSE देगा, जबकि 5 से 20 प्रतिशत की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार उठाएगी। खास बात यह है कि MSMEs और स्टार्टअप्स को बिना किसी कोलेटरल के लोन मिलेगा और इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होगा।
सरकार ने इस योजना के लिए 50 करोड़ रुपये का फंड तय किया है। लक्ष्य है कि इस साल करीब एक लाख से अधिक उद्यमियों को इसका लाभ मिले। योजना में SC वर्ग और महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान रखे गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग उद्यमिता से जुड़ सकें और रोजगार के नए अवसर पैदा हों।
इस पूरे घटनाक्रम पर पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह दिल्ली के MSME सेक्टर के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग जगत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब उद्योग मजबूत होगा, तभी दिल्ली मजबूत होगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।