अजीत पवार: चाचा से राजनीतिक पारी का ककहरा सीखने के बाद कैसे बने महाराष्ट्र की राजनीति के ‘दादा’
टेन न्यूज नेटवर्क
Maharashtra News (28 January 2026): महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार (Ajit Pawar) का बारामती विमान हादसे (Baramati Plane Crash) में दुखद निधन हो गया। वह बारामती में जिला परिषद चुनाव के प्रचार में शिरकत करने पहुंच रहे थे, हालांकि लैंडिंग के दौरान उनका प्लेन क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक प्लेन में कुल 6 लोग सवार थे, हादसे में गंभीर रूप से घायल अजीत पवार का निधन हो गया।
चाचा शरद पवार के साथ राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले अजीत पवार पिछले चार दशक से भी अधिक समय से महाराष्ट्र की राजनीति का अहम चेहरा बने थे, वह राज्य के 8वें उपमुख्यमंत्री बने और अलग-अलग सरकारों में बतौर मंत्री काम किया।
राजनीतिक परिस्थितियों की वजह से अजीत पवार साल 2022 में अपने चाचा शरद के खिलाफ चले गए और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी दो हिस्से में बट गई। लेकिन राजनीति से इतर वह हमेशा अपने चाचा के संपर्क में रहे और लगातार मिलते रहे। हाल में खत्म हुए स्थानीय निकाय चुनाव में चाचा- भतीजे पुणे नगर निगम में साथ आए और मिलकर चुनाव लड़ा था।
अपने समर्थकों के बीच “दादा” के नाम से पुकारे जाने वाले अजीत पवार ने 1980 के दशक में चाचा शरद पवार की छत्रछाया में राजनीति का कहर सीखा। साल 1991 में पहली बार उन्हें चुनावी सफलता तब मिली जब वह बारामती लोकसभा सीट से जीत हासिल किए, लेकिन अपने चाचा के प्रति सम्मान का मिसाल पेश करते हुए उन्होंने बारामती लोकसभा सीट अपने चाचा शरद पवार के लिए छोड़ दिया। फिर शरद पवार ने यहां से उपचुनाव में जीत हासिल की और वह पीवी नरसिम्हा राव की तत्कालीन केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री बने।
इसी साल अजीत पवार अपने परिवार के गढ़ बारामती विधानसभा सीट से मैदान में उतरे और विधायक चुने गए। लगातार आठ बार इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया, साल 1991 के उप चुनाव में यहां से जीत हासिल करने के बाद वह लगातार इस सीट से चुनाव लड़ते रहे और हर बार इस सीट से उन्हें कामयाबी मिलती रही। अजीत पवार ने 1991 के अलावा 1995 1999 2004 2009 2014 2019 और 2024 में इस सीट से जीत हासिल की।
साल 1991 से 1993 तक तत्कालीन सीएम सुधाकर राव नायक की सरकार में अजीत पवार कृषि और बिजली राज्य मंत्री बनाए गए, फिर 1993 में जब उनके चाचा शरद पवार मुख्यमंत्री बने तो वह मृदा संरक्षण बिजली और योजना राज्य मंत्री बने। इसी तरह 1999 में कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन की सरकार बनी और इस सरकार में भी सिंचाई मंत्री बने। इसके अलावा 2003 में सुशील कुमार शिंदे की कैबिनेट में उन्हें ग्रामीण विकास विभाग का मंत्री बनाया गया। 2004 के विधानसभा चुनाव में जब कांग्रेस और एनसीपी की वापसी हुई तो विलास राव देशमुख और बाद में अशोक चौहान की कैबिनेट में वे जल संसाधन मंत्री बने। कई विभागों में मंत्री रहने वाले अजीत पवार साल 2010 में पहली बार राज्य के उपमुख्यमंत्री बने। वह राज्य के 8वें उपमुख्यमंत्री बने और कुल 6 बार इस पद पर बने वह। करीब 8 साल तक महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद पर रहे।
अजीत पवार कुल 6 बार उप मुख्यमंत्री बने, इसमें वह दो बार पृथ्वीराज चौहान और देवेंद्र फडणवीस के कार्यकाल में उपमुख्यमंत्री रहे इसके अलावा वह उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के कार्यकाल में भी उपमुख्यमंत्री बने। बारामती से लगातार चुनाव जीतने के बाद भी उनकी लोकप्रियता बनी रही। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 1.65 लाख से अधिक वोटो से जीत हासिल की 2024 के चुनाव में उनका यह अंतर 100899 से अधिक वोटो का रहा।
महाराष्ट्र की राजनीति में कद्दावर नेताओं में शुमार अजीत पवार अपने चाचा शरद के नक्शे कदम पर चलते हुए आगे बढ़ने के बावजूद उन्हें हमेशा यह लगता रहा कि उन्हें दबाया गया है, और मुख्यमंत्री जैसे प्रतिष्ठित पद पाने की उनकी अंतिम मंजिल को दूर रखा गया। उनका मानना था कि 2004 से शरद पवार ने उन्हें अन्यायपूर्ण तरीके से और बार-बार अवसर देने से मना किया। यही वजह रही कि साल 2022 में वह अपने चाचा के खिलाफ हो गए।
साल 2022 में शिवसेना में टूट पड़ने की वजह से उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाविकास आघाड़ी सरकार गिर गई, ऐसे में बीजेपी ने बागी शिवसेना गुट के नेता एकनाथ शिंदे को सीएम बनाकर महायुती सरकार का गठन किया। जिसमें अजीत पवार उपमुख्यमंत्री बन गए। हालांकि चाचा शरद के साथ बागी तेवर दिखाने वाले भतीजे का अंत तक अपने चाचा के साथ मधुर संबंध बना रहा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।