किसानों की मांगों पर यमुना प्राधिकरण का सकारात्मक रुख, पांच गांवों में बनेंगे ओपन जिम
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (17 जनवरी 2025): किसान एकता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के नेतृत्व में गुरुवार को संगठन के पदाधिकारियों ने यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान किसानों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जेवर क्षेत्र के पांच गांवों में ओपन जिम बनाए जाएंगे और सड़कों की हालत सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
बैठक के दौरान यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र सिंह और जीएम राजेंद्र भाटी ने किसानों की मांगों पर सहमति जताई। किसान एकता महासंघ के जिला अध्यक्ष अरविंद सेक्टरी ने बताया कि अट्टा गुजरान, मूंजखेड़ा, रीलखा, रोनीजा, और मिर्जापुर गांवों में ओपन जिम स्थापित किए जाने की मंजूरी दे दी गई है। प्राधिकरण ने कहा कि इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
किसानों ने क्षेत्र की खराब सड़कों को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की। खासकर दनकौर के खेड़ा देवत मंदिर से सलारपुर अंडरपास और दनकौर-मिर्जापुर रोड की दुर्दशा पर चर्चा हुई। यमुना प्राधिकरण ने इन सड़कों की मरम्मत के लिए भी जल्द टेंडर जारी करने का आश्वासन दिया।
बैठक में किसान एकता महासंघ के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। इनमें रवि नागर, डॉ. जफर खान, विदेश नागर, मास्टर इंद्रपाल सिंह, नीरज कसाना, राजवीर सिंह, गजराज कसाना, जगत सिंह, गिर्राज कसाना, देवेंद्र कसाना, सुंदर सिंह, संजय कसाना और सोनू कसाना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
यमुना प्राधिकरण ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को प्राथमिकता दी जाएगी। ओपन जिम के निर्माण और सड़कों की मरम्मत के लिए जल्द कार्यवाही शुरू होगी। प्राधिकरण के सकारात्मक रुख से किसान प्रतिनिधियों ने संतोष व्यक्त किया और कहा कि यह पहल ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद करेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।