दिल्ली में छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा की गारंटी और मेट्रो में 50% छूट के लिए केंद्र से समन्वय की मांग: अरविंद केजरीवाल

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (17 जनवरी, 2025): दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देती है क्योंकि “पढ़ेंगे तभी आगे बढ़ेंगे।” केजरीवाल ने कहा, “ऐसे बहुत से गरीब बच्चे हैं जिनकी शिक्षा इस वजह से छूट जाती है क्योंकि उनके पास स्कूल जाने के लिए पैसा नहीं होता। इसलिए हमारी सरकार बनने के बाद छात्रों को भी फ्री ट्रैवल का ऑप्शन मिलेगा।”

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अधिकतर छात्र मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन मेट्रो किराया काफी महंगा हो गया है। उन्होंने बताया कि मेट्रो दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार का संयुक्त उपक्रम है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा, “इसमें जो खर्चा आएगा उसका 50–50 % पैसा केंद्र और दिल्ली सरकार से जाएगा। इसमें कोई राजनीति नहीं है।”

उन्होंने घोषणा की, “चुनाव जीतने के बाद मेट्रो के अंदर छात्रों के लिए 50% किराया माफ होगा और बसों में फ्री ट्रैवल दिया जाएगा। यह बहुत बड़ी घोषणा है।”

केजरीवाल का यह ऐलान छात्रों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है। उन्होंने अपनी सरकार की प्राथमिकता शिक्षा को बताते हुए कहा कि यह कदम छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करेगा और उनके आर्थिक बोझ को कम करेगा।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।