नई दिल्ली (17 जनवरी 2025): पंजाब में लंबे समय से आंदोलनरत किसानों का धैर्य अब जवाब देता नजर आ रहा है। अपनी मांगों को लेकर किसानों ने 21 जनवरी को दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। किसान संगठनों ने जानकारी दी है कि 101 किसानों का एक जत्था दिल्ली रवाना होगा।
पंजाब के किसान विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जिनमें मुख्य रूप से सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाला कानून शामिल है। खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल करीब डेढ़ महीने से अनशन पर हैं। उनके साथ हजारों किसान टेंट लगाकर डटे हुए हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में भी पंजाब के किसानों ने कई बार दिल्ली कूच करने का प्रयास किया था, लेकिन हरियाणा सरकार ने उन्हें पंजाब-हरियाणा सीमा पर रोक दिया था। किसान संगठनों का कहना है कि सरकार के साथ अब तक हुई वार्ताएं बेनतीजा रही हैं, जिससे किसानों में नाराजगी और बढ़ गई है।
अब सवाल यह है कि यदि किसान जत्था दिल्ली पहुंचता है तो सरकार इस पर क्या रुख अपनाएगी। आंदोलन के इस नए चरण से दिल्ली में जाम और सुरक्षा व्यवस्था पर असर पड़ने की संभावना है। आंदोलनकारियों और सरकार के बीच हालिया गतिरोध ने स्थिति को और जटिल बना दिया है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।