ऑपरेशन कवच 12.0 में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 586 से अधिक अपराधियों को दबोचा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (25 January 2026): दिल्ली में अपराध पर लगाम कसने के लिए दिल्ली पुलिस के वेस्ट डिस्ट्रिक्ट ने ऑपरेशन कवच 12.0 के तहत 24 घंटे का महाअभियान चलाया। यह विशेष अभियान 23 जनवरी 2026 की शाम 6 बजे से 24 जनवरी 2026 की शाम 6 बजे तक लगातार चला, जिसमें जिले के सभी 12 थाना क्षेत्रों और विशेष पुलिस इकाइयों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया।

इस व्यापक सुरक्षा अभियान के दौरान कुल 147 पुलिस टीमों को तैनात किया गया, जिन्होंने पूरे वेस्ट डिस्ट्रिक्ट में 325 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। अभियान के परिणामस्वरूप 586 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 1,439 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस की कार्रवाई विशेष रूप से स्लम इलाकों, औद्योगिक क्षेत्रों, नाइट क्राइम जोन और अपराध संभावित संवेदनशील इलाकों में केंद्रित रही।

ऑपरेशन में स्पेशल स्टाफ वेस्ट, एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड, AATS वेस्ट, टेक्निकल सर्विलांस यूनिट, बीट स्टाफ और आरपीएफ की अहम भूमिका रही। पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध शराब कारोबार, हथियारों की सप्लाई और असामाजिक तत्वों के नेटवर्क को तोड़ने पर विशेष ध्यान दिया।

नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के तहत 4 मामले दर्ज किए गए और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 1.662 किलो गांजा और 150 ग्राम स्मैक बरामद की गई। वहीं दिल्ली एक्साइज एक्ट के तहत 15 मामलों में 22 लोगों को पकड़ा गया और 2,164 अवैध शराब की बोतलें जब्त की गईं।

आर्म्स एक्ट के तहत 15 मामलों में 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, जिनके पास से 1 देसी पिस्टल, 1 कारतूस और 14 चाकू बरामद किए गए। इसके अलावा, BNSS के तहत 79 गिरफ्तारियां की गईं, 126 कलंदरे तैयार हुए और कलंदरा कार्रवाई में 165 लोगों को पकड़ा गया। प्रिवेंटिव कस्टडी में 250 लोगों को लिया गया।

DP एक्ट के तहत कुल 1,439 लोगों को हिरासत में रखा गया, जबकि COTPA एक्ट के अंतर्गत 328 चालान किए गए और 70,310 रुपये नकद जब्त किए गए। दिल्ली पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन कवच 12.0 का मुख्य उद्देश्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, अवैध गतिविधियों के नेटवर्क को तोड़ना और आम जनता की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करना है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।