भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (17 जनवरी 2025): नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जनवरी 2025 को सुबह 10:30 बजे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सपो, जो भारत का सबसे बड़ा मोबिलिटी एक्सपो है, 17 से 22 जनवरी तक तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन भारत मंडपम और यशोभूमि (नई दिल्ली) तथा इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट (ग्रेटर नोएडा) में आयोजित होगा।

इस एक्सपो का उद्देश्य संपूर्ण मोबिलिटी मूल्य श्रृंखला को एक ही छतरी के नीचे लाना है। इसमें 9 से अधिक शो, 20 से अधिक सम्मेलन और विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, राज्यों द्वारा सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जो मोबिलिटी क्षेत्र में नीतियों और पहलों को प्रदर्शित करेंगे और उद्योग तथा क्षेत्रीय स्तरों के बीच बेहतर सहयोग को बढ़ावा देंगे।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में वैश्विक महत्व को विशेष महत्व दिया गया है, जिसमें दुनियाभर से प्रदर्शक और आगंतुक भाग लेंगे। यह एक उद्योग-नेतृत्व वाली पहल है जिसे सरकार का समर्थन प्राप्त है। इसका समन्वय इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा विभिन्न उद्योग निकायों और साझेदार संगठनों के सहयोग से किया जा रहा है।

यह एक्सपो मोबिलिटी क्षेत्र में प्रगति और नवाचार को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच होगा, जो भारत को वैश्विक स्तर पर मोबिलिटी हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।