New Delhi News (23 January 2026): राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। शुक्रवार तड़के दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की रिमझिम बारिश दर्ज की गई, जिससे ठंड बढ़ गई है। बारिश और तेज हवाओं के कारण सुबह-सुबह लोगों को ठिठुरन का एहसास हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जनवरी की सुबह राजधानी में हल्की बारिश के साथ दिन की शुरुआत हुई, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली।
मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को दोपहर के समय धूप तेज थी और अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम 49 प्रतिशत रही। विभिन्न इलाकों में न्यूनतम तापमान रिज में 9.2, लोधी रोड में 6.7, आया नगर में 7.3 और पालम में 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
IMD के अनुसार, अगले 24 घंटे दिल्ली के लिए अहम रहने वाले हैं। राजधानी में बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। बारिश के बाद दिन का तापमान गिरकर 19 से 21 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के आसपास रह सकता है।
बारिश के असर से एक बार फिर ठंड की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। खासकर सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ सकती है। हालांकि शनिवार, 24 जनवरी को बारिश की संभावना नहीं जताई गई है, लेकिन उच्च और मध्यम स्तर के बादल दिनभर छाए रहेंगे, जिससे धूप सीमित रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगला बारिश का दौर गणतंत्र दिवस के बाद आने की संभावना है।
वहीं वायु गुणवत्ता की स्थिति अब भी चिंता का विषय बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार शुक्रवार सुबह 7:30 बजे तक दिल्ली का औसत AQI 297 दर्ज किया गया। एनसीआर के फरीदाबाद में 288, गुरुग्राम में 292, गाजियाबाद में 277, ग्रेटर नोएडा में 282 और नोएडा में 285 रहा। राजधानी के कई इलाकों में AQI स्तर 300 से ऊपर और 400 के बीच बना हुआ है, जो सेहत के लिए गंभीर श्रेणी में आता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।