New Delhi News (21 January 2026): राजधानी दिल्ली के लाखों निवासियों को 21 और 22 जनवरी को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने अंडरग्राउंड रिजर्वायर (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों में होने वाले वार्षिक फ्लशिंग कार्यक्रम के चलते जल आपूर्ति प्रभावित रहने की चेतावनी जारी की है। बोर्ड ने लोगों से पहले से पर्याप्त पानी का भंडारण करने की अपील की है, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक यह फ्लशिंग प्रक्रिया जल आपूर्ति प्रणाली की नियमित सफाई और जल गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जरूरी होती है। इस दौरान पाइपलाइन, रिजर्वायर और पंपिंग सिस्टम की सफाई की जाती है, जिससे कुछ समय के लिए पानी की सप्लाई बाधित होती है। बोर्ड का कहना है कि यह अस्थायी परेशानी भविष्य में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है।
बोर्ड ने बताया कि बुधवार, 21 जनवरी को प्रेम कुंज और आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। वहीं गुरुवार, 22 जनवरी को पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में जल संकट देखने को मिल सकता है। इनमें पश्चिम विहार, मुंडका, निहाल विहार, रणहौला, बक्करवाला, नांगलोई, ज्वालापुरी, विकास नगर, उत्तम नगर, मटियाला, हस्तसाल, दिचाऊं कला, झरोदा, मितराऊं, गोपाल नगर, सैनिक एन्क्लेव, चावला, उजवा और दौलतपुर समेत कई कॉलोनियां शामिल हैं।
दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि पानी की आपूर्ति बाधित रहने के दौरान जरूरतमंद लोग टैंकर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, जिसके लिए संबंधित हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। साथ ही नागरिकों से पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने और अनावश्यक खपत से बचने की अपील की गई है, ताकि सभी को इस अवधि में न्यूनतम परेशानी का सामना करना पड़े।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।