New Delhi News (20 जनवरी, 2026): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचन की औपचारिक घोषणा से पहले नितिन नबीन ने आज प्रातः राजधानी दिल्ली में विभिन्न धर्मस्थलों में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा तथा भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रमुख संजय मयूख सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
नितिन नबीन ने सबसे पहले झंडेवालान स्थित शक्ति की देवी माता झंडेवाली मंदिर में प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर मार्ग स्थित श्री बाल्मीकि मंदिर, बाबा खड्गसिंह मार्ग स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर और श्री गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचकर दर्शन किए। विभिन्न धर्मस्थलों में की गई यह पूजा-अर्चना देश की एकता, सद्भाव और समरसता का संदेश देती नजर आई।

उल्लेखनीय है कि कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई थी। जांच के बाद निर्वाचन अधिकारी ने यह घोषणा की कि इस पद के लिए नितिन नबीन के अलावा किसी अन्य नेता ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। ऐसे में आज कुछ ही देर में उनके निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।