National News (20/01/2026): देश में 10 नवंबर 2025 से लागू हुए नए ट्रैफिक नियमों ने वाहन चालकों को एक बड़ी राहत दी है। अब यदि सड़क पर चलते समय आपका चालान कट भी जाता है, तो भी आपके पास उसे पूरी तरह से मुफ्त में माफ करवाने का मौका होगा। नए प्रावधानों के मुताबिक, चालान बनने के बाद अगले 15 दिनों के भीतर आप नजदीकी किसी भी RTO कार्यालय में जाकर अपना चालान रद्द करवा सकते हैं।
वाहन चालक अपने साथ गाड़ी के डॉक्यूमेंट्स की हार्ड कॉपी नहीं रखते। डिजिटल युग में अधिकतर लोग DigiLocker या mParivahan पर निर्भर रहते हैं। लेकिन कई बार नेटवर्क समस्या या ऐप की दिक्कत के कारण कागजात दिखाने में परेशानी आती है और ट्रैफिक पुलिस मौके पर चालान काट देती है। ऐसी स्थिति में बहस या रिश्वत देने की स्थिति भी बनती है।
नए नियम इस परेशानी को पूरी तरह समाप्त करने पर केंद्रित हैं। सेंट्रल मोटर व्हीकल्स एक्ट की धारा 139 के तहत यह अधिकार दिया गया है कि यदि चालान गलत तरीके से या कागजात न दिखा पाने की वजह से काटा गया हो, तो वाहन मालिक 15 दिनों के भीतर सभी वैध डॉक्यूमेंट्स दिखाकर चालान माफी के लिए आवेदन कर सकता है।
RTO कार्यालय में जाकर 100 रुपये का एक फॉर्म खरीदना होगा, उसे भरकर सभी मूल दस्तावेज अधिकारियों को दिखाने होंगे। यदि आपके दस्तावेज चालान कटने से पहले के वैध हैं, तो चालान तुरंत माफ कर दिया जाएगा। ध्यान रहे—चालान के बाद बनवाए गए डॉक्यूमेंट्स मान्य नहीं होंगे।
यदि RTO ऑफिस में सुनवाई नहीं होती या अधिकारी कार्रवाई से इंकार करते हैं, तो संबंधित व्यक्ति नजदीकी मजिस्ट्रेट कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके अलावा, लोक अदालत भी अंतिम विकल्प के रूप में उपलब्ध है जहां चालान माफी की अपील की जा सकती है।
सरकार के इस कदम को आम लोगों के लिए एक राहतपूर्ण बदलाव माना जा रहा है, जो अनावश्यक चालान और गलत तरीके से वसूली जाने वाली रकम पर रोक लगाने में मदद करेगा।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।