“डोंट बाय आवर प्रोडक्ट्स”: पेटागोनिया की अनोखी सोच से कैसे बढ़ीं उसकी बिक्री?

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (19/01/2026): पर्यावरण संरक्षण को लेकर दुनिया भर में कई कंपनियां दावे तो करती हैं, लेकिन अपने मुनाफे के लिए उन दावों से समझौता भी कर लेती हैं। ऐसे समय में एक कंपनी ने बिल्कुल उल्टा कदम उठाया और ग्राहकों से ही अपील कर दी—“हमारा प्रोडक्ट मत खरीदो।” यह कंपनी थी अमेरिका की फेमस आउटडोर ब्रांड पेटागोनिया, जिसके संस्थापक इवन शॉइनार्ड खुद एक पर्यावरण प्रेमी भी थे।

वर्ष 1973 से, जब इवन शॉइनार्ड रॉक क्लाइम्बिंग के शौकीन थे, लेकिन मार्केट में गुणवत्ता वाले उपकरण उपलब्ध नहीं थे। मजबूरी में उन्होंने अपने लिए खुद ही उपकरण बनाना शुरू किया। ये उपकरण इतने बेहतरीन साबित हुए कि धीरे-धीरे यही काम पेटागोनिया कंपनी के रूप में बदल गया।

इवन का पर्यावरण से लगाव इतना गहरा था कि उन्होंने कंपनी की शुरुआत में ही ऐलान कर दिया कि पेटागोनिया अपनी कमाई का 1% पर्यावरण संरक्षण पर खर्च करेगी। उस समय यह सोच काफी अनोखी और जोखिम भरी मानी गई, क्योंकि व्यवसाय में ऐसी प्रतिबद्धता दुर्लभ थी।

समय बीता और दुनिया भर में पर्यावरण को लेकर जागरूकता बढ़ने लगी। सेलिब्रिटीज पेटागोनिया के कपड़े पहनकर नजर आने लगे, जिससे कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ने लगी। लेकिन बिक्री बढ़ने के साथ ही पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव भी बढ़ने लगा, क्योंकि ज्यादा प्रोडक्शन का मतलब था ज्यादा प्रदूषण और ज्यादा वेस्टेज।

यही वह स्थिति थी, जिसने कंपनी को सोचने पर मजबूर किया। पेटागोनिया के लिए पर्यावरण सिर्फ एक मार्केटिंग टर्म नहीं, बल्कि उसका मूल मिशन था। इसी सोच के साथ कंपनी ने एक ऐतिहासिक विज्ञापन जारी किया—“Don’t Buy This Jacket” (ये जैकेट मत खरीदो)। दिलचस्प बात यह थी कि विज्ञापन में दिखाई गई जैकेट उनकी अपनी ही थी।

लोग कपड़े तभी खरीदें जब उन्हें सच में जरूरत हो। कम खरीदेंगे तो अनावश्यक उत्पादन कम होगा और इससे पर्यावरण को नुकसान भी कम पहुँचेगा। जाहिर है, यह सोच बेहद ईमानदार और साहसिक थी।

लेकिन हुआ बिल्कुल अप्रत्याशित। इस विज्ञापन के बाद कंपनी की लोकप्रियता और बढ़ गई। लोग पेटागोनिया को एक जिम्मेदार और सत्यनिष्ठ कंपनी के रूप में देखने लगे और विश्वास बढ़ने के कारण बिक्री भी और ऊपर चली गई। यानी कंपनी ने ग्राहकों को खरीदने से मना किया, और ग्राहक और अधिक खरीदने लगे—क्योंकि अब उन्हें भरोसा हो गया कि यह कंपनी सिर्फ मुनाफे के लिए नहीं, बल्कि धरती के लिए काम करती है।

पेटागोनिया का यह अनोखा कदम आज भी दुनिया भर में एक उदाहरण की तरह पेश किया जाता है कि सच्ची नीयत और पारदर्शिता किसी भी ब्रांड की सबसे मजबूत पहचान बन सकती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।