New Delhi News (17 January 2026): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने IIT दिल्ली में आयोजित “Exhibition on Innovative Solutions for Combating Air Pollution” का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल तकनीकी प्रयोगों का मंच नहीं है, बल्कि दिल्ली को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए युवाओं की चिंता, सोच और संकल्प का सशक्त प्रतिबिंब है। मुख्यमंत्री ने नवाचारों को भविष्य की दिशा तय करने वाला बताया।
सीएम रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि आज प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया है, जबकि कल इन नवाचारी समाधानों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद चयनित तकनीकों पर फील्ड ट्रायल किए जाएंगे। आने वाले समय में यहीं विकसित कई समाधान दिल्ली की सड़कों, बसों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रदूषण नियंत्रण के प्रभावी मॉडल के रूप में लागू किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरे दिल्लीवासियों के लिए गर्व का विषय है कि शहर के युवाओं ने प्रदूषण को सिर्फ एक समस्या के रूप में नहीं देखा, बल्कि समाधान के संकल्प के साथ आगे बढ़कर नए और व्यावहारिक इनोवेशन प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन प्रयासों से राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने की दिशा में ठोस बदलाव देखने को मिलेगा।
इस उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा सहित कई गणमान्य अतिथि और विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सरकार और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया गया, ताकि शोध और नवाचार सीधे जमीन पर असर दिखा सकें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।