परेड रिहर्सल के चलते कर्तव्य पथ पर ट्रैफिक बंद, 17 से 21 जनवरी तक इन मार्गों पर जाने से बचे

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (17 January 2026): गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों के मद्देनज़र दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। 26 जनवरी की परेड से पहले 17, 19, 20 और 21 जनवरी को कर्तव्य पथ पर फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। इस दौरान सुबह के समय कर्तव्य पथ और उससे जुड़े कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक बंद रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें।

एडवाइजरी के अनुसार इन चारों दिनों में सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर्तव्य पथ-रफी मार्ग, कर्तव्य पथ-जनपथ, कर्तव्य पथ-मान सिंह रोड और कर्तव्य पथ-सी-हेक्सागन क्रॉसिंग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इसके अलावा विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर भी ट्रैफिक नहीं चलेगा। परेड रिहर्सल इसी पूरे रूट पर की जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि रिहर्सल के दौरान कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा, जिससे आसपास के इलाकों में जाम की स्थिति बन सकती है। वाहन चालकों से संयम बरतने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। लोगों को सलाह दी गई है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और जरूरी हो तो वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम दिशा में जाने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रास्ते तय किए हैं। उत्तर-दक्षिण आवागमन के लिए रिंग रोड, मथुरा रोड, भैरों रोड, सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट और वंदे मातरम मार्ग का उपयोग किया जा सकता है। वहीं पूर्व-पश्चिम दिशा में जाने वालों को रिंग रोड, लोधी रोड, अरबिंदो मार्ग, पंचशील मार्ग और अपर रिज रोड से जाने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा ईस्ट से साउथ-वेस्ट दिल्ली जाने वाले वाहन चालक रिंग रोड और वंदे मातरम मार्ग का प्रयोग करें। साउथ दिल्ली से कनॉट प्लेस और सेंट्रल सेक्रेट्रिएट जाने वालों के लिए मदर टेरेसा क्रेसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग और बाबा खड़क सिंह मार्ग सुझाए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कहा है कि समय से पहले निकलें और यात्रा की योजना बनाकर ही घर से बाहर जाएं, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।