रॉ प्रेसेरी की कहानी: भारतीयों को शुद्ध जूस देने का सपना क्यों नहीं हो सका पूरा

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (16/01/2026): भारतीय उपभोक्ताओं को केमिकल-युक्‍त और नकली स्वाद वाले जूस से बचाने का सपना लेकर शुरू हुआ ‘रॉ प्रेसेरी’ (Raw Pressery) आज एक सीख बन चुका है कि कभी-कभी जिस गुण से ब्रांड चमकता है, वही उसकी सबसे बड़ी चुनौती भी बन जाता है।

अनुज जिन्होंने अपने आसपास देखा कि विदेशी जूस ब्रांड ‘असली फल’ का दावा तो करते हैं, लेकिन हकीकत में उनमें चीनी, कृत्रिम फ्लेवर और प्रिजर्वेटिव की भरमार होती है। दूसरी तरफ सड़क किनारे मिलने वाले ताज़े जूस में सफाई और हाइजीन की भारी कमी थी। ऐसे में उन्होंने 80 लाख रुपये का बड़ा निवेश कर ‘प्रिजर्वेटिव-फ्री’ और पूरी तरह ताज़ा जूस का ब्रांड लॉन्च किया — रॉ प्रेसेरी।

लॉन्च के बाद से ही लोगों का भरोसा और डिमांड इतनी तेज़ी से बढ़ी कि अनुज को मुंबई के प्रसिद्ध डब्बावालों की मदद लेनी पड़ी ताकि शहर भर में समय-पर डिलीवरी हो सके। उपभोक्ता इस बात से बेहद खुश थे कि उन्हें बिना किसी केमिकल, बिना रंग और बिना प्रिजर्वेटिव वाला असली जूस मिल रहा है।

लेकिन यही ‘ताज़गी’ कारोबारी दृष्टि से ब्रांड की सबसे बड़ी कमज़ोरी साबित हुई। बिना प्रिजर्वेटिव वाला जूस बहुत कम समय तक ही सुरक्षित रह पाता है। लॉकडाउन के दौरान जब पूरे देश में आवाजाही बंद हो गई, तब रॉ प्रेसेरी की बिक्री हफ्तों तक ठप पड़ी रही। जूस की हजारों नहीं, बल्कि करोड़ों की बोतलें एक्सपायरी के चलते खराब हो गईं।

इस नुकसान ने कंपनी की रीढ़ तोड़ दी। अनुज ने निवेश जुटाने की कोशिश की, लेकिन भारी रिस्क और पहले हुए नुकसान को देखते हुए कोई निवेशक आगे नहीं आया। कंपनी की वित्तीय हालत इतनी बिगड़ चुकी थी कि अंत में इसे मजबूर होकर बाजार भाव से भी कम कीमत पर बेचना पड़ा।

कभी भारत में हेल्थ-ड्रिंक मार्केट की दिशा बदलने वाले इस स्टार्टअप की कहानी आज एक चेतावनी बनकर उभरती है, “केवल अच्छा प्रोडक्ट बनाना काफी नहीं, बिजनेस मॉडल भी उतना ही मजबूत होना चाहिए।”

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।