बड़ी खबर: भाजपा अध्यक्ष चुनाव का शेड्यूल जारी, जानें कब होगा मतदान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (16 January 2026): भारतीय जनता पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, संगठन पर्व–2024 के तहत यह चुनाव प्रक्रिया जनवरी में पूरी की जाएगी। इसके साथ ही भाजपा में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है।

घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, सोमवार 19 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरे जाएंगे। उसी दिन दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी, इसके बाद शाम 4 बजे से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। यदि कोई प्रत्याशी नाम वापस लेना चाहता है तो उसके लिए शाम 5 बजे से 6 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी की ओर से उसी दिन शाम 6:30 बजे प्रेस वक्तव्य जारी किया जाएगा, जिसमें नामांकन की स्थिति और आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। इससे पहले, शुक्रवार 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे निर्वाचक मंडल की सूची प्रकाशित की जाएगी, जिससे चुनाव में शामिल मतदाताओं की आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।

यदि चुनाव निर्विरोध नहीं होता है, तो मंगलवार 20 जनवरी 2026 को आधिकारिक घोषणा और मतदान की प्रक्रिया (यदि आवश्यक हुई) संपन्न कराई जाएगी। मतदान का समय सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तय किया गया है। पूरी चुनाव प्रक्रिया भाजपा के केंद्रीय कार्यालय, 6-A दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित होगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।