संयुक्त किसान मोर्चा ने 10% प्लॉट और भूमि अधिग्रहण कानून पर आन्दोलन जारी रखने की दी चेतावनी

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा, (15 जनवरी 2025): संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने आज नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में 10% प्लॉट और भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर आन्दोलन की अगली रणनीति साझा की। किसान नेताओं ने शासन स्तर की वार्ता की जानकारी दी और सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने की अपील की।

किसान नेताओं ने बताया कि इससे पहले आज दोपहर नोएडा के सेक्टर 108 में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से बैठक की गई, जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर जल्द शासन स्तर की वार्ता कराने की मांग की गई। पुलिस कमिश्नर ने इस बात का आश्वासन दिया और मुख्यमंत्री से इस मामले पर फोन पर चर्चा की।

किसान नेताओं ने भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे और लाभ की मांग की। उनके अनुसार, जिन किसानों की भूमि पुराने कानून के तहत ली गई है, उन्हें 10% प्लॉट, 64.7% बढ़ा हुआ मुआवजा और रोजगार जैसे लाभ मिलना चाहिए। साथ ही, 1 जनवरी 2014 के बाद नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत प्रभावित किसानों को बाजार दर का 4 गुना मुआवजा, 20% प्लॉट और पुनर्वास के लाभ देने की भी मांग की गई।

संयुक्त किसान मोर्चा ने यह भी कहा कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका आन्दोलन जारी रहेगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में 14 किसान संगठनों के नेता उपस्थित थे, जिनमें भारतीय किसान यूनियन टिकैत, भाकियू महात्मा टिकैत और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा जैसे संगठन शामिल थे।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।