वृंदा सिटी में निवासियों की एकजुटता का असर, 15 साल से लंबित रजिस्ट्री प्रक्रिया 15 महीनों में हुई शुरू
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (14/01/2026): वृंदा सिटी सोसाइटी में निवासियों की एकजुटता, जागरूकता और निरंतर संघर्ष का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। जो कार्य पिछले 15 वर्षों से अधूरा पड़ा था, वह अब मात्र 15 महीनों में धरातल पर उतरता दिखाई दे रहा है। यह उपलब्धि सोसाइटी के निवासियों के सामूहिक प्रयास और लगातार दबाव का नतीजा मानी जा रही है।
सोसाइटी के निवासियों ने बीते करीब 15 महीनों से लगातार विरोध, बैठकों और जागरूकता अभियानों के माध्यम से अपनी मांगों को मजबूती से उठाया। निवासियों का कहना है कि जब लोग एकजुट होकर अपनी बात रखते हैं, तो जवाबदेही तय होती है और वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान संभव हो पाता है।
निवासियों के निरंतर आंदोलन और दबाव के बाद सोसाइटी के पदाधिकारियों ने इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान लिया और फास्ट-ट्रैक मोड में कार्रवाई शुरू की। इसके तहत अब सोसाइटी पंजीकरण की प्रक्रिया औपचारिक रूप से आरंभ कर दी गई है।
प्रक्रिया के पहले चरण में 166 फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू हो चुकी है, जिससे लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे फ्लैट मालिकों में राहत और संतोष का माहौल है। निवासियों ने उम्मीद जताई है कि आगामी चरणों में शेष फ्लैटों की रजिस्ट्री भी पूरी पारदर्शिता और तय समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएगी। सोसाइटी के सदस्यों का कहना है कि यह सफलता सामूहिक संकल्प और जागरूक नागरिक सहभागिता का उदाहरण है। उन्होंने इसे आने वाले समय में अन्य लंबित मुद्दों के समाधान के लिए भी प्रेरणादायक कदम बताया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।