बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के आवास में लगी आग

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (14 January 2026); नई दिल्ली में भाजपा सांसद और वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद के आवास में आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया। आग घर के एक कमरे में लगी थी, जिससे आसपास के इलाकों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

दमकल विभाग के सब फायर ऑफिसर सुरेश एम ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग बुझा दी। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ है और सभी लोग सुरक्षित हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।