Maharashtra News (12 जनवरी 2026): AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने हाल ही में कहा था कि एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत का संविधान सभी समुदायों को समान अधिकार देता है, जबकि पाकिस्तान का संविधान संवैधानिक पदों को केवल एक ही समुदाय तक सीमित करता है। ओवैसी ने यह बयान 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले महाराष्ट्र के सोलापुर में एक चुनावी रैली के दौरान दिया था।
ओवैसी के इस बयान पर अब दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत में कपिल मिश्रा ने कहा कि एक दिन ओवैसी को ही बुर्का पहनकर भागना न पड़ जाए। उन्होंने कहा कि ओवैसी पहले अपने घर में महिलाओं को आज़ादी दें, क्योंकि उनके मुताबिक हिजाब पहनने वाली महिलाओं को न तो बाहर निकलने दिया जाता है और न ही पढ़ाई करने की आज़ादी मिलती है।
कपिल मिश्रा ने आगे आरोप लगाया कि मुस्लिम महिलाओं को ट्रिपल तलाक और हलाला जैसी प्रथाओं में कुचलकर रखा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर महिलाओं पर इसी तरह ज़ुल्म होता रहा तो हालात ईरान जैसे हो सकते हैं। मिश्रा ने कहा कि अगर बुर्का पहनने वाली महिलाएं जाग गईं और उनकी आंखें खुल गईं, तो ईरान जैसी स्थिति बनेगी और तब ओवैसी को खुद बुर्का पहनकर भागना पड़ेगा।
गौरतलब है कि ईरान में कट्टरपंथी इस्लामी शासन के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन जारी हैं। पिछले दो हफ्तों से चल रहे इन प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।