NOIDA News (12 जनवरी, 2026): नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के चुनाव में आज एकतरफा समर्थन देखने को मिला, जहां विपिन मल्हन और वीके सेठ पैनल को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारियों योगेश आनंद, राकेश कत्याल, प्रदीप मेहता और सुभाष सिंघल द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को सक्रिय, पारदर्शी और जिम्मेदार तरीके से आगे ले जाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उद्यमियों की समस्याओं के समाधान और औद्योगिक विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
अपने संबोधन में विपिन मल्हन ने कहा कि यह जीत किसी एक पैनल की नहीं, बल्कि पूरे उद्यमी समुदाय की जीत है। यह उन उद्यमियों के विश्वास की जीत है जो उद्योग स्थापित कर रोजगार सृजन करते हैं, सरकार को राजस्व प्रदान करते हैं और उद्योग के साथ-साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का भी ईमानदारी से निर्वहन करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि एसोसिएशन उद्योगों के विकास, नीतिगत सहयोग और उद्यमियों की व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम करती रहेगी। कार्यक्रम के अंत में चुनाव अधिकारियों को निष्पक्ष और सफल चुनाव प्रक्रिया के लिए धन्यवाद दिया गया और सभी उद्यमियों के सहयोग एवं विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।