New Delhi News (10 January 2026): दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना का बयान सुर्खियों में है, इस मामले पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि BJP के एक नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने जानबूझकर एक वीडियो के साथ छेड़छाड़ की और गुरुओं की बेअदबी करने की कोशिश की। अनुराग ढांडा के मुताबिक, जालंधर पुलिस की फोरेंसिक जांच में यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने वीडियो में कहीं भी ‘गुरु’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था।
AAP प्रवक्ता ने कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि वीडियो को गलत तरीके से एडिट कर ऐसा नैरेटिव बनाया गया, जिससे सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस वीडियो को न सिर्फ कपिल मिश्रा ने, बल्कि कांग्रेस और BJP के कई अन्य नेताओं ने भी साझा किया। अनुराग ढांडा ने कहा कि यह सभी नेता गुरुओं की बेअदबी के दोषी हैं और अब उन्हें सार्वजनिक रूप से सिख समाज से माफी मांगनी चाहिए।
इस पूरे मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है और दिल्ली की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह साजिश के तहत किया गया कृत्य है, ताकि धार्मिक भावनाओं को भड़काकर राजनीतिक लाभ लिया जा सके। पार्टी ने मांग की है कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
वहीं दूसरी ओर, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने भी इस प्रकरण को गंभीर मानते हुए जालंधर पुलिस कमिश्नर के खिलाफ विधानसभा के अधिकार हनन का मामला चलाने के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि यह जांच की जाएगी कि क्यों दिल्ली विधानसभा के वीडियो की फोरेंसिक जांच बिना विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति के की गई है। इस कदम के बाद मामला अब संवैधानिक और कानूनी बहस की दिशा में भी बढ़ता नजर आ रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।