सोमनाथ स्वाभिमान से आतिशी विवाद तक: वीरेंद्र सचदेवा का AAP पर तीखा हमला

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (10/01/2026): दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन शिव और हनुमान मंदिर में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ दर्शन-पूजन के बाद देशभर में मनाए जा रहे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक चेतना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर की हजार वर्षों की गाथा यह दर्शाती है कि बार-बार विदेशी आक्रमणों के बावजूद भी भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक शक्ति अमिट रही है। उन्होंने कहा कि जहां सागर स्वयं भगवान शिव के चरण धोता है, उस सोमनाथ मंदिर की पुनः स्थापना ने पूरे समाज में विशेष आस्था को और मजबूत किया है, और इसी भाव के साथ यह पूरा वर्ष सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाया जाएगा।

इसके बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी मार्लेना के बयान से जुड़े विवाद और पंजाब में दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा पर दर्ज एफआईआर को लेकर भी वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंदर हुई घटना पर कार्रवाई का अधिकार केवल विधानसभा अध्यक्ष को है, ऐसे में पंजाब सरकार या पंजाब पुलिस का कोई अधिकार नहीं बनता। उन्होंने आरोप लगाया कि आतिशी मार्लेना द्वारा गुरुओं के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के बाद उनका विधानसभा सत्र से गायब हो जाना कई सवाल खड़े करता है।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि वीडियो की फॉरेंसिक जांच विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर हो चुकी है, जिससे साफ है कि आम आदमी पार्टी घबराई हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कपिल मिश्रा या बीजेपी का कोई भी विधायक ऐसी एफआईआर से डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि चाहे दिल्ली हो या पंजाब, गुरुओं का अपमान जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और इस तरह की टिप्पणियों की राजनीतिक कीमत आम आदमी पार्टी को चुकानी पड़ेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।