दिल्ली विधानसभा के विशेषाधिकार का उल्लंघन, अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता का सख्त रुख

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (10 January 2026): दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने जालंधर के पुलिस कमिश्नर के खिलाफ विशेषाधिकार उल्लंघन का गंभीर मामला होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जिस वीडियो के आधार पर एक मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, वह वीडियो विधानसभा के भीतर की रिकॉर्डिंग है और यह पूरी तरह से सदन की संपत्ति है। ऐसे में इस वीडियो पर कार्रवाई करना और एफआईआर दर्ज करना अत्यंत गंभीर विषय है, जिस पर सदन संज्ञान ले रहा है।

स्पीकर ने स्पष्ट किया कि विधानसभा के अंदर की किसी भी तरह की रिकॉर्डिंग पर केवल सदन का ही अधिकार होता है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किस आधार पर इस वीडियो को लेकर एफआईआर दर्ज की गई। उनका कहना था कि यह सीधे-सीधे सदन की संपत्ति में दखल और उसकी गरिमा का उल्लंघन है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

विजेंद्र गुप्ता ने आगे बताया कि विपक्ष की मांग पर इस पूरे मामले को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेजा गया था, ताकि उनकी शंकाओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब रिकॉर्डिंग सदन की है, तो उसे “छेड़छाड़ किया हुआ” बताना भी सदन की प्रतिष्ठा के खिलाफ है और यह एक गंभीर आरोप है।

स्पीकर ने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण के पीछे एक साजिश हो सकती है, जिसमें सदन की संपत्ति का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि विधानसभा इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और इस साजिश में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अंत में स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सदन इस पूरे घटनाक्रम पर विधिवत संज्ञान ले चुका है और जालंधर के पुलिस कमिश्नर द्वारा सदन की संपत्ति में अनुचित हस्तक्षेप को लेकर आवश्यक कदम उठाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने दो टूक कहा कि विधानसभा की गरिमा और विशेषाधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।