दादरी के विकास को लेकर विधायक तेजपाल नागर एवं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की अहम मुलाकात
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (09 जनवरी 2026): दादरी विधायक तेजपाल नागर ने गुरुवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उप मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और दादरी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान क्षेत्र में चल रही योजनाओं, जनहित से जुड़े मुद्दों और भविष्य की जरूरतों को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ।
विधायक तेजपाल नागर (MLA Tejpal Nagar) ने बताया कि बैठक में उन्हें उप मुख्यमंत्री से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला, जिससे दादरी क्षेत्र के विकास को और गति देने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ब्रजेश पाठक का सहयोग और मार्गदर्शन जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायक है और इससे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। यह मुलाकात आने वाले समय में दादरी के लिए कई नई योजनाओं और पहल का रास्ता खोल सकती है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।