तुर्कमान गेट हिंसा मामले में Delhi Police ने ऐमन रिज़वी नाम की महिला को पूछताछ के लिए किया तलब
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (08 January 2026): दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान हुई झड़प और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस के अनुसार, इस हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पर किए गए भड़काऊ पोस्ट भी एक बड़ी वजह माने जा रहे हैं। इसी कड़ी में जामिया इलाके में रहने वाली ऐमन रिज़वी नाम की एक महिला को आज, 8 जनवरी 2026 को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
पुलिस के मुताबिक, अब तक ऐसे 10 लोगों की सूची तैयार की गई है जिन्होंने कथित तौर पर भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट साझा किए थे। इन सभी को समन जारी कर जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि इन लोगों के सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं, जिससे पोस्ट तेजी से फैली और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
बुधवार तड़के (7 जनवरी) दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली नगर निगम ने तुर्कमान गेट के सामने रामलीला मैदान क्षेत्र में फैज-ए-इलाही मस्जिद और कब्रिस्तान के पास अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था। इसी दौरान झड़प और पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आईं। पुलिस का कहना है कि अफवाहों और भड़काऊ पोस्ट के कारण भीड़ उग्र हो गई।
हिंसा के दौरान पुलिस और नगर निगम कर्मियों पर पत्थर फेंके गए, जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। अब तक चार पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक किशोर को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और इलाके में फिलहाल शांति बनी हुई है।
पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य वीडियो क्लिप की जांच की जा रही है, ताकि हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।