New Delhi News (08 January 2026): दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी मार्लेना के बयान को लेकर जारी विवाद पर दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने के बजाय आतिशी को सदन में आकर यह स्पष्ट करना चाहिए था कि जब सत्ता पक्ष और विपक्ष गुरुओं के सम्मान की बात कर रहे थे, उस समय उन्होंने क्या कहा। आशीष सूद ने कहा कि अगर आतिशी से कोई गलती हो गई थी तो उन्हें सामने आकर माफी मांगनी चाहिए थी, पूरा देश उन्हें माफ कर देता।
मंत्री आशीष सूद ने कहा कि आतिशी द्वारा सदन से दूरी बनाना, राजनीति करना और विधानसभा के वीडियो को झूठा बताना गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी ने सदन में शब्दशः पढ़कर बताया है कि क्या कहा गया था, ऐसे में आतिशी इसे कैसे नकार सकती हैं। उन्होंने मांग की कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को गुरुओं के अपमान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
आशीष सूद ने साफ कहा कि सरकार और भाजपा इस मुद्दे को अधूरा नहीं छोड़ने वाली है। उनकी मांग है कि इस पूरे मामले को विधानसभा की विशेषाधिकार समिति (प्रिविलेज कमेटी) को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच होनी चाहिए, आतिशी की सदस्यता रद्द की जानी चाहिए और यह भी जांच हो कि वीडियो को एडिटेड बताकर झूठ क्यों फैलाया जा रहा है।
मंत्री ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि पहले वह गलती करती है और फिर उस गलती को छिपाने के लिए हर संवैधानिक संस्था और सिस्टम पर आरोप मढ़ने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच से सच्चाई सामने आएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आशीष सूद ने दोहराया कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
इस बीच आशीष सूद ने यह भी जानकारी दी कि दिल्ली विधानसभा का विंटर सेशन एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब विधानसभा सत्र 9 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि सदन में लंबित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।