घने कोहरे और ठंड के चलते गौतमबुद्ध नगर में नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha NagarNews (07/01/2026): गौतमबुद्ध नगर में घने कोहरे और अत्यधिक सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम (DM Medha Roopam) के निर्देश पर जनपद के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए 7 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक अवकाश (School Closed) घोषित किया है। यह आदेश सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी, यूपी बोर्ड सहित सभी बोर्डों पर लागू होगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि यह निर्णय जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।।

टिप्पणियाँ बंद हैं।