दिल्ली विधानसभा शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन भी हंगामे की भेंट, 1 बजे तक सदन स्थगित
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (06 January 2026): दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन भी भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया। सुबह 11:00 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, सत्ता पक्ष में मौजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं ने दिल्ली के शिक्षकों का अपमान किया है और प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली की जनता को भ्रमित किया है।
भाजपा विधायकों का कहना था कि दिल्ली सरकार की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है, जिसमें शिक्षकों से दिल्ली में मौजूद स्ट्रीट डॉग की गिनती कराने को कहा गया हो। इसके बावजूद आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को तोड़-मरोड़ कर पेश किया और जनता में भ्रम फैलाने का काम किया। भाजपा का यह भी आरोप रहा कि जब दिल्ली में प्रदूषण का स्तर तुलनात्मक रूप से कम है, तब AAP ने यह कहकर लोगों को गुमराह किया कि प्रदूषण मॉनिटरिंग सिस्टम से छेड़छाड़ की जा रही है।
करीब 11:30 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो भाजपा विधायक फिर से अरविंद केजरीवाल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करने लगे। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष की नेता आतिशी मार्लेना से भी सदन में माफी मांगने को कहा और आरोप लगाया कि उन्होंने जनता को गुमराह किया है। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिससे सदन का माहौल और अधिक गरमा गया।
लगातार बढ़ते हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी और अंततः सदन को दोपहर 1:00 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी बिना किसी महत्वपूर्ण चर्चा के समाप्त होने से कई अहम मुद्दों पर बहस टल गई, जिससे सदन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।