National News (04/01/2026): डार्क चॉकलेट को अक्सर सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन Amul की कुछ डार्क चॉकलेट बार को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, Amul की 55% डार्क चॉकलेट में प्रति 100 ग्राम करीब 42 ग्राम शुगर है, जो कि उनकी मिल्क चॉकलेट से भी ज़्यादा बताई जा रही है। इससे यह दावा कमजोर पड़ता है कि 55% डार्क चॉकलेट पूरी तरह हेल्दी विकल्प है।
Amul की 55%, 75% और 90% डार्क चॉकलेट बार में आर्टिफिशियल कोको और वनीला फ्लेवर भी मिलाए जाते हैं, ताकि स्वाद बेहतर लगे। माना जा रहा है कि कोको की बढ़ती कीमतें इसकी एक बड़ी वजह हो सकती हैं, जिसके चलते फ्लेवर का सहारा लिया जा रहा है।
इन सभी में Amul की 99% डार्क चॉकलेट ही ऐसी है जिसमें न तो कोई अतिरिक्त शुगर है और न ही आर्टिफिशियल फ्लेवर, हालांकि इसका स्वाद काफी कड़वा होता है, जो हर किसी को पसंद नहीं आता।
फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, 85% या उससे ज़्यादा कोको वाली डार्क चॉकलेट मूड बेहतर करने और गट हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकती है। इसलिए एक्सपर्ट्स की सलाह है कि अगर सेहत के लिए डार्क चॉकलेट खानी है, तो कम से कम 75% या उससे अधिक कोको वाली चॉकलेट ही चुनें।
डार्क चॉकलेट खरीदते समय सिर्फ ब्रांड नहीं, बल्कि कोको प्रतिशत और शुगर की मात्रा ज़रूर जांचें। ज्यादा कोको – ज्यादा फायदे।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।