दिल्ली में ठंड और कोहरे का असर, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (03 January 2025): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.2 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, भले ही तापमान औसत से थोड़ा ऊपर बना हुआ है, लेकिन ठंड और कोहरे का असर राजधानी में साफ तौर पर देखा जा रहा है। सुबह के समय ठिठुरन के साथ घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार की सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) कम रहने की आशंका है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जो शुक्रवार के न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस से कम है।

मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि तीन से छह जनवरी के बीच दिल्ली के कुछ इलाकों में शीतलहर चल सकती है।
आईएमडी के अनुसार, जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री से 6.5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है, तब शीतलहर की स्थिति घोषित की जाती है। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पालम में यह 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। लोधी रोड में तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक यानी आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रिज क्षेत्र में यह नौ डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आयानगर में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा कम है।

ठंड और कोहरे के साथ-साथ प्रदूषण भी राजधानी के लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। सुबह नौ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे कोहरे की तीव्रता बढ़ी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 240 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। ऐसे में मौसम और प्रदूषण, दोनों ही मोर्चों पर दिल्लीवासियों को सतर्क रहने की जरूरत है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।