‘महिलाओं की गरिमा पर हमला’: Grok AI को लेकर केंद्र सरकार का एक्स पर सख्त रुख
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (03 January 2026): भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए Grok AI से तैयार किए जा रहे अश्लील, आपत्तिजनक और गैरकानूनी कंटेंट को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की सामग्री महिलाओं की गरिमा, निजता और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है।
सरकार की ओर से 2 जनवरी को जारी आदेश में कहा गया है कि Grok AI के जरिए बनाए जा रहे ऐसे सभी कंटेंट, जो भारतीय कानूनों का उल्लंघन करते हैं, उन्हें बिना देरी हटाया जाए। निर्देशों की अनदेखी की स्थिति में एक्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। सरकार ने इसे बेहद गंभीर मामला बताया है।
इस संबंध में MeitY ने भारत में एक्स के मुख्य अनुपालन अधिकारी (Chief Compliance Officer) को सीधे नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि एक्स एक मध्यस्थ होने के बावजूद अपने वैधानिक दायित्वों का पालन करने में विफल रहा है, जो सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और आईटी नियम, 2021 का स्पष्ट उल्लंघन है।
सरकार के मुताबिक, कई यूजर्स Grok AI का दुरुपयोग कर खासतौर पर महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़, मॉर्फिंग और आपत्तिजनक कंटेंट तैयार कर रहे हैं। यह न केवल निजता का उल्लंघन है, बल्कि साइबर अपराध की श्रेणी में भी आता है, जिस पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।
गौरतलब है कि Grok AI पहले भी विवादों में रहा है। इसकी ट्रेनिंग और डिजाइन को लेकर पहले भी आपत्तियां उठ चुकी हैं। सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि यदि एक्स ने तय समयसीमा में नियमों का पालन नहीं किया, तो उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला एआई के जिम्मेदार उपयोग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की जवाबदेही तय करने में एक अहम उदाहरण बन सकता है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।