नोएडा (14 जनवरी 2024): नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक MANNCO कंपनी की बस नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर जा रही थी, तभी पर्थला ब्रिज पर उसने एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे।
इस दुर्घटना में कुछ लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, पुलिस और अस्पताल प्रशासन से अभी तक घायल व्यक्तियों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।
स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही इस घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।