किसानों का भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ प्रदर्शन, तहसील पर किया विरोध प्रदर्शन
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (13 जनवरी 2024): गौतम बुद्ध नगर के सदर तहसील पर आज भारतीय किसान यूनियन ने संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि केंद्र सरकार फिर से ऐसा कानून लाने की कोशिश कर रही है, जिसे पहले देशव्यापी किसान आंदोलन के बाद वापस लेना पड़ा था। किसानों ने इस बिल को उनके अधिकारों और हितों के खिलाफ बताते हुए इसे अन्यायपूर्ण करार दिया।
धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने तहसील पर नारेबाजी की और बिल की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज किया। किसानों का कहना है कि यह बिल कृषि भूमि का जबरन अधिग्रहण करने का मार्ग प्रशस्त करेगा, जिससे उनकी आजीविका पर गहरा असर पड़ेगा।
इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रमुख किसान नेताओं पवन खटाना, राजे प्रधान, रॉबिन नागर, अनित कसाना, सुरेंद्र नागर, और मास्टर भगत सिंह ने किया। इनके साथ बेली भाटी, चाहत राम, लाला यादव, अमित डेढ़ा, ललित चौहान, कपिल तंवर, और अन्य किसान नेता भी सक्रिय रूप से शामिल हुए।
किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है और उनकी सहमति के बिना ऐसे बिल लाकर अन्याय कर रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस बिल को तुरंत वापस ले और किसानों के हितों की रक्षा करे।
प्रदर्शन के दौरान सुरेश भाटी, सुभाष सिलारपुर, बिरजू, परविंदर मावी, सूरज भाटी सहित सैकड़ों किसान कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा। किसानों ने अंत में एक स्वर में कहा कि वे अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे और किसी भी कीमत पर अपने हक की रक्षा करेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।