नववर्ष पर सीएम रेखा गुप्ता का संदेश, 2026 के लिए क्या है दिल्ली सरकार का रोडमैप

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (31 December 2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नए साल के अवसर पर दिल्ली की जनता को शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि 2025 विदा ले रहा है और 2026 नई उम्मीदों के साथ आ रहा है। बीते साल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 2025 में दिल्ली सरकार को नई जिम्मेदारियां, नए चैलेंज और जनता के लिए काम करने के भरपूर मौके मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में कुछ लोगों ने सरकार को AQI और AIQ जैसे मुद्दों में उलझाने की कोशिश की, लेकिन सरकार का फोकस जनता से जुड़े कामों पर बना रहा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने ऐसे कई फैसले लिए जिनका लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और जिनका सीधा फायदा आम नागरिकों को मिला।

रेखा गुप्ता ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि दिल्ली में नया एजुकेशन बिल लाया गया, जिससे अभिभावकों को मोटी फीस देने की मजबूरी से राहत मिलेगी। वहीं आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिल्लीवासियों के लिए सुनिश्चित किया गया, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक कल्याण के तहत अटल कैंटीन की शुरुआत की गई, जहां मात्र 5 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह योजना खासतौर पर गरीब मजदूरों और जरूरतमंदों को बेहद पसंद आई है। इसके साथ ही दिल्ली में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

पर्यावरण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में दिल्ली में एंड-टू-एंड कारपेटिंग सड़कों का काम शुरू हुआ और बेहतर सफाई के लिए नई मशीनरी लाई गई। उन्होंने बताया कि दिल्ली में पूरी तरह स्टबल बर्निंग को बंद किया गया और पर्यावरण के हित में कई नई पहल शुरू की गईं। बायोगैस प्लांट की शुरुआत हो चुकी है और आगे और प्लांट लगाए जाएंगे, जबकि ई-वेस्ट के लिए भी नए प्लांट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 2026 में दिल्ली के कूड़े के पहाड़ खत्म करने का लक्ष्य तय किया गया है और इस दिशा में तेजी से काम होगा। उन्होंने कहा कि 2026 में अधूरे कामों को मंजिल तक पहुंचाया जाएगा और दिल्ली को 2047 के विकसित भारत के विजन से जोड़ा जाएगा। अंत में उन्होंने दिल्लीवासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 2026 सभी के जीवन में नया सवेरा और नई खुशियां लेकर आए, और दिल्ली सरकार हर कदम पर जनता के साथ खड़ी रहेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।