शास्त्री पार्क में मर्डर से सनसनी: छेनू गिरोह के बदमाश वसीम की हत्या

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (31 December 2025): पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में बुधवार को एक सनसनीखेज हत्या से हड़कंप मच गया। कुख्यात छेनू गिरोह से जुड़े बदमाश वसीम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

सूत्रों के मुताबिक, वसीम जेबकतरों का एक गिरोह चलाता था और उसका आपराधिक इतिहास रहा है। बताया जाता है कि उसने पिछले साल मंडोली जेल में हाशिम बाबा गिरोह के बदमाशों पर ब्लेड से हमला किया था, जिसके बाद से वह दुश्मनों के निशाने पर था। इसी रंजिश में पहले भी उस पर जानलेवा हमला हो चुका था, लेकिन तब वह बच गया था।

सूत्र बताते हैं कि हाशिम बाबा ने अपने गुर्गों को वसीम की हत्या की सुपारी दी थी। एक बार जनता कॉलोनी में उस पर फायरिंग भी हुई, जबकि बाद में जीटीबी अस्पताल में गलत पहचान के चलते किसी अन्य मरीज की हत्या कर दी गई थी। इन घटनाओं के बाद भी वसीम लगातार खतरे में था।

ताजा मामले में पुलिस जांच में सामने आया है कि वसीम की हत्या उसके ही भतीजे ने की है। शुरुआती जांच में संपत्ति विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।