अटल जन्मशताब्दी वर्ष पर दादरी विधानसभा में भाजपा का भव्य सम्मेलन का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (29/12/2025):‌‌ आज सोमवार इदीपमालिका के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला गौतमबुद्ध नगर द्वारा दादरी विधानसभा क्षेत्र में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर दादरी के रिठोरी गांव स्थित किसान मजदूर आदर्श इंटर कॉलेज में विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय सांसद डॉ महेश शर्मा, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष शिवओम शर्मा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन दिनेश भाटी एवं विदेश भाटी ने किया।

मुख्य अतिथि अनिल अग्रवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन भारत माता को समर्पित रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए पोखरण में परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया। उस समय अमेरिका सहित कई देशों ने भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए, लेकिन अटल जी ने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। आगे उन्होंने कहा कि जब 13 दिन की अटल सरकार एक वोट से गिर गई थी, तब कांग्रेस अटल जी पर हँस रही थी। उस समय अटल जी ने कहा था,“सूरज निकलेगा, अंधेरा छटेगा” और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि अटल जी एक महान राजनीतिज्ञ, कवि, विचारक और आध्यात्मिक व्यक्तित्व थे। वे करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत और मार्गदर्शक रहे। उन्होंने बताया कि 1980 में भाजपा की स्थापना के बाद 1984 में केवल दो सांसद जीतकर आए, लेकिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के एकात्म मानववाद, अंत्योदय और मानवतावाद के विचारों को लेकर पार्टी आगे बढ़ी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय का सपना साकार हो रहा है और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा रहा है।

दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश को विकास के स्पष्ट विज़न के साथ आगे बढ़ाया। उनका जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में हुआ था। भाजपा पूरे देश में अटल जी की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने और युवाओं को उनके व्यक्तित्व व विचारों से प्रेरणा दिलाने के उद्देश्य से जन्मशताब्दी वर्ष मना रही है।

पूर्व जिला अध्यक्ष शिवओम शर्मा ने कहा कि अटल जी का जीवन सरलता, सहजता और राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित रहा।

इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोरी, सतेन्द्र नागर, वीरेन्द्र भाटी, कर्मवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, अरुण प्रधान, मनोज मावी, आनंद भाटी, ओमकार भाटी, राजीव सिंघल, लोकेश त्यागी, अर्पित तिवारी, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, गुरुदेव भाटी, महेंद्र नागर, धीर राणा, मुकेश चौहान, हेमंत त्यागी, अनिल शर्मा, संदीप सिंघल, श्यामवीर प्रधान, नवीन भाटी, सुमित भाटी, शेखर नागर, गुलशन खान, अंकित भाटी, अजीत मुखिया, बृजेश ठाकुर, रजनी तोमर, प्रदीप नागर, पूजा गंगनिया, रीना सिंह, अपर्णा सिंह, विशाल कुमार, संजीव चौहान, उषा वत्स सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।