सीएम रेखा गुप्ता का ‘नायक अवतार’, रैन बसेरों का व्यवस्था जानने पहुंच गई कश्मीरी गेट
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (27 December 2025): राजधानी में कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार देर रात अचानक कश्मीरी गेट स्थित स्थाई रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों में रह रहे बेघर परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उनसे बातचीत कर यहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। देर रात मुख्यमंत्री के पहुंचने से रैन बसेरों में मौजूद लोगों में उत्साह देखा गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पाया कि रैन बसेरे को पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग फ्लोर में व्यवस्थित किया गया है। एक फ्लोर पर पुरुषों के लिए 40 बेड लगाए गए हैं, जबकि ऊपर वाले फ्लोर पर महिलाओं के लिए भी 40 बेड की व्यवस्था की गई है। यहां रहने, सोने और खाने-पीने की सुविधाओं को देखकर मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रैन बसेरे में मौजूद लोगों से उनके कामकाज और यहां तक पहुंचने की वजहों के बारे में भी जानकारी ली। बातचीत में सामने आया कि कुछ लोग उत्तर प्रदेश के गोंडा, हापुड़ समेत अन्य जिलों से आए हैं। इसके अलावा कई कामकाजी पुरुष, कामकाजी महिलाएं और छात्राएं भी यहां कुछ समय के लिए रुकी हुई थीं, जो ट्रेन छूटने के बाद अगली ट्रेन के इंतजार में रैन बसेरा में विश्राम कर रही थीं।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने खान-पान, बिस्तर, ठंड से बचाव की व्यवस्था और साफ-सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने रैन बसेरों में तैनात कर्मचारियों से उनकी ड्यूटी, सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली को लेकर भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठंड के मौसम में रैन बसेरों में रहने वाले जरूरतमंदों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और सभी सुविधाएं पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित की जाएं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।