लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन, पीएम मोदी बोले– ये प्रतिमाएं हमें प्रेरणा देगी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Uttar Pradesh News (25 December 2025): पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का भव्य उद्घाटन किया। वसंत कुंज में बने इस राष्ट्रीय स्मारक में अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाओं का अनावरण भी किया गया। केंद्र सरकार द्वारा निर्मित यह स्थल आज़ाद भारत के महान विचारकों और राष्ट्रनायकों की विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर का दिन भारत के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और भारत रत्न मदन मोहन मालवीय का जन्म हुआ था। साथ ही उन्होंने महाराजा बिजली पासी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इन महान विभूतियों ने भारत की अस्मिता, एकता और गौरव को मजबूत किया और राष्ट्र निर्माण में अमिट योगदान दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत को याद करते हुए कहा कि आज देश के करोड़ों नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है और यही सच्चा सेकुलरिज्म है। उन्होंने कहा कि बीते एक दशक में करोड़ों भारतीयों ने गरीबी को हराया है और हर नागरिक को सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिला है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को रेखांकित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनका सपना था कि देश में दो विधान और दो संविधान न हों। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें गर्व है कि भाजपा सरकार को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का सौभाग्य मिला और डॉ. मुखर्जी का सपना साकार हुआ। यह निर्णय देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने वाला साबित हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल आत्मसम्मान, गौरव और सेवा का प्रतीक है। यह स्थल हर नागरिक को यह संदेश देता है कि राष्ट्र निर्माण में हर प्रयास महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि “सबका प्रयास” से ही विकसित भारत का लक्ष्य हासिल होगा। प्रधानमंत्री ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश और पूरे देश को इस ऐतिहासिक राष्ट्र प्रेरणा स्थल की बधाई दी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।