राष्ट्रपति भवन में ‘परमवीर दीर्घा’ राष्ट्रीय चेतना की ऐतिहासिक पहल: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (18 December 2025): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में स्थापित ‘परमवीर दीर्घा’ को आत्मबोध, राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक स्वाभिमान को सुदृढ़ करने वाली एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह दीर्घा भारत के सच्चे नायकों—परमवीर चक्र विजेताओं—को समर्पित है और देशवासियों को अपनी गौरवशाली सैन्य परंपराओं तथा बलिदान की संस्कृति से जोड़ती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा ‘परमवीर दीर्घा’ का उद्घाटन, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘पंच प्रण’ के संकल्पों को सिद्ध करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। यह पहल दशकों से राष्ट्रीय मानसिकता पर हावी रहे औपनिवेशिक अवशेषों से मुक्ति का प्रतीक है और आत्मनिर्भर व आत्मगौरव से परिपूर्ण भारत की सोच को मजबूत करती है।
उन्होंने कहा कि यह दूरदर्शी प्रयास उस अडिग संकल्प को दर्शाता है, जिसके तहत विदेशी शासकों के प्रतीकों के स्थान पर माँ भारती के परमवीर सपूतों को यथोचित सम्मान दिया गया है। यह परिवर्तन प्रत्येक भारतीय को अपने वास्तविक नायकों से जोड़ता है और देश की वीर सैन्य परंपरा को नई पीढ़ी के सामने सशक्त रूप में प्रस्तुत करता है।

अमृत काल के इस महत्वपूर्ण समय में मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राष्ट्रपति भवन के ये गलियारे युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के मन में राष्ट्रभक्ति, आत्मगौरव और कर्तव्यबोध की भावना को और अधिक मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि ‘परमवीर दीर्घा’ राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरणा का स्थायी केंद्र बनेगी और वीर सपूतों के बलिदान को सदैव स्मरणीय रखेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।