कड़ाके की ठंड में राहत: Greater Noida Authority ने बेसहारा लोगों के लिए तीन रैन बसेरे किए तैयार

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (17/12/2025): तेजी से बढ़ती ठंड को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बेसहारा, जरूरतमंद और गरीब लोगों को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्राधिकरण की पहल पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तीन रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है, ताकि खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर लोगों को सर्द रातों में सुरक्षित आश्रय मिल सके।

ये रैन बसेरे सेक्टर पी-3 स्थित बरातघर, परी चौक के समीप मेट्रो लाइन के नीचे, और डेल्टा-2 के बरातघर में स्थापित किए गए हैं। प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एन. जी. रवि कुमार के निर्देश पर इस योजना को अमल में लाया गया, जिसके बाद परियोजना विभाग ने तेजी से काम पूरा किया।

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक रैन बसेरे में 25 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। यहां ठहरने वाले लोगों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

प्राधिकरण के महाप्रबंधक (परियोजना) ए. के. सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी कोई असहाय, गरीब या बेघर व्यक्ति ठंड में परेशान दिखाई दे, तो उसे इन रैन बसेरों तक पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जरूरत महसूस हुई, तो अन्य स्थानों पर भी रैन बसेरे स्थापित किए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की इस पहल को सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे सर्दी के मौसम में जरूरतमंद लोगों को राहत और सुरक्षा मिल सकेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।