New Delhi News (16 December 2025): लाल किला के पास हुए विस्फोट के बाद दिल्ली सरकार ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने ऐसे सभी संभावित माध्यमों पर निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है, जिनके जरिए खतरनाक रसायनों का दुरुपयोग किया जा सकता है।
गृह विभाग ने विकास विभाग के कृषि विंग को निर्देश दिया है कि दिल्ली में मौजूद सभी लाइसेंस प्राप्त कृषि खाद विक्रेताओं की विस्तृत जानकारी एकत्र की जाए। इस प्रक्रिया में खाद की बिक्री, भंडारण और उपयोग से जुड़ा पूरा डेटा शामिल होगा, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
अधिकारियों के अनुसार, कई कृषि खादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाला अमोनियम नाइट्रेट एक संवेदनशील रसायन है। जांच में सामने आया है कि लाल किला ब्लास्ट में भी इसी केमिकल का इस्तेमाल हुआ था। इसके बाद उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने तय सीमा से अधिक मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट की खरीद-बिक्री करने वाली इकाइयों का डिजिटल रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए थे।
प्रस्तावित व्यवस्था के तहत संबंधित विक्रेताओं और संस्थानों की तस्वीरें, लाइसेंस विवरण और अन्य जरूरी जानकारियां डिजिटल रूप से सुरक्षित की जाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि इससे अवैध भंडारण, बिना अनुमति बिक्री और संदिग्ध लेन-देन पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह डेटा भविष्य में सार्वजनिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। पूरी रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसके उपयोग की रणनीति तय की जाएगी। सरकार का मानना है कि इस पहल से खतरनाक रसायनों के दुरुपयोग की शुरुआती स्तर पर पहचान कर बड़ी घटनाओं को रोका जा सकेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।