दिल्ली में नवजात बच्चों के माता-पिता को बड़ी राहत, अस्पताल से छुट्टी से पहले मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (16 December 2025): दिल्ली में नवजात शिशुओं के माता-पिता के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एमसीडी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने एक नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर ली है, जिसके तहत अस्पताल या प्रसव केंद्र में जन्म लेने वाले बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र माता-पिता को अस्पताल से डिस्चार्ज होने से पहले ही उपलब्ध करा दिया जाएगा।
अब तक जन्म प्रमाण पत्र के लिए अभिभावकों को कई बार आवेदन करना पड़ता था और प्रक्रिया में काफी समय लग जाता था। नई व्यवस्था के तहत सरकारी और निजी अस्पतालों में जन्म होने पर प्रमाण पत्र की एक प्रति वहीं दी जाएगी, जिससे माता-पिता तुरंत बच्चे का नाम, जन्म तिथि और अन्य विवरण जांच सकेंगे और गलती होने पर समय रहते सुधार भी करा सकेंगे।
एमसीडी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया भी कर रही है। इसके बाद यह प्रमाण पत्र डिजिलॉकर में सुरक्षित रहेगा और जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकेगा। इससे कागजी प्रक्रिया पर निर्भरता कम होगी और डिजिटल सेवाओं का लाभ सीधे नागरिकों को मिलेगा।
मेयर राजा इकबाल सिंह के अनुसार एमसीडी ने वर्ष 2021-22 में जन्म और मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया था। इसके बाद प्रमाण पत्र जारी होने का समय घटकर सात से दस दिन रह गया, जबकि पहले इसमें दो से तीन सप्ताह तक लग जाते थे। नई व्यवस्था से यह प्रक्रिया और भी तेज व सरल हो जाएगी।
यह सुविधा पहले एमसीडी के अस्पतालों में लागू की जाएगी, जिसके बाद निजी अस्पतालों और पंजीकृत प्रसव केंद्रों को भी इससे जोड़ा जाएगा। निगम का मानना है कि इससे जानकारी के अभाव में दोबारा आवेदन की समस्या खत्म होगी और प्रशासनिक बोझ भी कम होगा।
एमसीडी के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में लगभग 90 प्रतिशत प्रसव अस्पतालों में होते हैं। वर्ष 2024 में राजधानी में 3,06,459 जन्म दर्ज किए गए, जिनमें से 96 प्रतिशत से अधिक अस्पतालों में हुए। जन्म पंजीकरण के साथ ही यूआईडीएआई को जानकारी भेजे जाने से नवजात के आधार कार्ड की प्रक्रिया भी आसान होगी, जिससे माता-पिता का समय और मेहनत दोनों बचेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।