GREATER NOIDA News (12/12/2025): जारचा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार देर रात नरौली गांव में बरात चढ़त के दौरान हुई फायरिंग में 16 वर्षीय तनिष्क गोली लगने से घायल हो गया। किशोर को तुरंत कैलाश अस्पताल, ग्रेटर नोएडा में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना उस समय हुई जब गाजियाबाद के लोनी से आई बरात, अजीत की बेटी के दरवाजे पर चढ़त की रस्म पूरी कर रही थी। इसी दौरान लड़के पक्ष के कुछ लोगों ने खुशी में फायरिंग शुरू कर दी। अचानक चली गोली तनिष्क के पैर में जाकर लग गई। गोली लगते ही समारोह में भगदड़ मच गई और परिजन घायल को अस्पताल ले गए।
जारचा थाना प्रभारी कैलाश नाथ के अनुसार, वारदात रात करीब 12 बजे के आसपास सामने आई। शुरुआत में दोनों पक्ष मामले को तूल नहीं देना चाहते थे और बरात भी रिवाजों के अनुसार विदा हो गई थी। लेकिन इंटरनेट मीडिया पर घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर हर्ष फायरिंग में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शादी समारोह में अवैध हथियारों का उपयोग या हर्ष फायरिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है, बावजूद इसके ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जारचा क्षेत्र में यह 15 दिनों के भीतर दूसरी गंभीर घटना है। इससे पहले नगला चमरू गांव में बरात के दौरान 10 वर्षीय कृष के सिर में गोली लगी थी। कृष का उपचार अस्पताल में चल रहा है और उसकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।